{"_id":"5783e7994f1c1b027d13db77","slug":"bullion-miscreants-shot-businessman-father-to-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सराफा व्यवसायी पिता पुत्र को मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने सराफा व्यवसायी पिता पुत्र को मारी गोली
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के रैयपुरिया गांव के पास सोमवार की शाम पांच बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी पिता-पुत्र को गोली मार दी। जिसमें पिता अनिल रस्तोगी की मौत हो गई, जबकि पुत्र अमित रस्तोगी (35) के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया, उसेे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने पिता पुत्र को गोली क्यों मारी इस बात का पता अभी तक नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस विवाद का कारण पता करने में जुट गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, सीओ चुनार मुकेश उत्तम, थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव मौके पर पहुंच गए। एसपी ने तत्काल बदमाशाें को पकड़ने का निर्देश दिया है।
वाराणसी जनपद के लंका थाना क्षेत्र के कबीरनगर कालोनी निवासी अनिल रस्तोगी (60) सराफा व्यवसायी है। अनिल की मिर्जापुर में सराफा की दो दूकानें हैं। जिसमें पहली अदलहाट थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर गांव के पास और दूसरी चुनार कोतवाली क्षेत्र के चुनार बाजार में है। पुरुषोत्तमपुर के दूकान पर पिता अनिल रस्तोगी तथा चुनार बाजार में स्थित दूकान पर बेटा अमित रस्तोगी बैठता है। प्र्रतिदिन की भांति सोमवार की शाम पौने पांच बजे दूकान बंद कर कार से बनारस स्थित घर जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे कार सवार जैसे ही अदलहाट थाना क्षेत्र के रैयपुरिया गांव के पास पहुंचे कि दो बाइकों पर सवार चार बदमाश उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब अमित ने गाड़ी नहीं रोकी तो बदमाशों उनके ऊपर निशाना साधते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें अनिल रस्तोगी तथा अमित रस्तोगी को कई गोलियां लगी इसके बावजूद अनिल ने गाड़ी नहीं रोकी और हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी लेकर नरायनपुर पुलिस चौकी पर पहुंच गया।
पुलिस चौकी में गाड़ी घुसते देख बदमाश वहां से भाग निकले। चौकी पर पहुंचते ही नारायण पुलिस का कहना है कि घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजवाते हुए फोर्स के साथ बदमाशों को पकड़ने के लिए निकले पड़े लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। सोमवार की शाम पांच बजे बदमाशों द्वारा सराफा व्यवसायियों को गोली मारने के बाद मौके से चार खोखा बरामद हुआ।