फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bulldozers roared , routes encroachment Htwaya

गरजा बुलडोजर, मार्गों से हटवाया अतिक्रमण

Sun, 11 Oct 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 11 Oct 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers roared , routes encroachment Htwaya
विंध्य क्षेत्र में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां अपने चरम पर है, लेकिन अभी भी मेला क्षेत्र की तैयारियां अधूरी है।
विज्ञापन


 संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में जुटे हुए हैं। विंध्याचल मंदिर में रंगाई-पुताई           का काम शनिवार को चलता रहा एवं मंदिरों सहित अन्य स्थानों पर विशेष निगहबानी के लिए सीसी कैमरा लगाने का कार्य चल रहा है। गंगा घाटों व गलियों में कार्य प्रगति पर है।


शनिवार को दोपहर 12 बजे से मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बनारस बस स्टैंड से बरतर तिराहा, बंगाली चौराहा, बावली चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, रोडवेज के सामने तक अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष सुनील दत्त दूबे और ईओ नगर पालिका संजय कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान बुलडोजर से सड़क पटरियों से अस्थायी दूकानों सहित गोमती, ठेला, मड़ई, टीन शेड व चबूतरा को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण अभियान में भारी पुलिस फोर्स के साथ ही कर अधीक्षक सुनील त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ल आदि मौजूद रहे।

 मेले की व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को मां गंगा सेवा समिति के बैनर तले श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक ने पांच सूत्री ज्ञापन विंध्याचल के एसओ को सौंपा।


 ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया कि रामगयाघाट सहित विंध्याचल के अन्य गंगा घाटों पर प्रकाश, साफ-सफाई व अविलंब बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराई जाए।

मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे भक्तों को परेशानी न होने पाए।

मेले की तैयारियों के मद्देनजर कई गलियों में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है, वहीं गंगा घाटों पर अस्थायी शौचालय, कपड़ा बदलने का स्थान व प्रकाश व्यवस्था का काम चल रहा है। मंदिर पर वायरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed