फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Budget will play an important role in taking the country forward: Anupriya Patel

देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा बजट : अनुप्रिया पटेल

Fri, 02 Feb 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Budget will play an important role in taking the country forward: Anupriya Patel
मिर्जापुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट को देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट के जरिए 2047 तक भारत को विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने वाला बजट पेश किया है। उन्होंने बजट को वंचितों, पिछड़ों, गरीबों व किसानों के प्रति समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार हर परिवार को मकान और 300 यूनिट बिजली देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत तीन करोड़ आवास के निर्माण का लक्ष्य पूरा होने वाला है। साथ ही अगले पांच साल में दो करोड़ और आवास बनाए जाएंगे। इसके अलावा सूर्योदय योजना के तहत छतों पर सोलर पैनल लगाने से हर महीने करोड़ों परिवारों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ मिलेगा। इस योजना से एक करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव न कर सरकार ने मध्यम आय वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। सात लाख तक की आय की छूट का लाभ मध्यम वर्गीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि अंतरिम बजट में सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। इससे गरीब महिलाओं के लिए स्वावलंबन की राह आसान होगी। इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed