फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   bravery

नदी में डूब रहे तीन बच्चों को सफाई कर्मियों ने बचाया

Thu, 26 Sep 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
bravery
हलिया। थाना क्षेत्र के बेलन नदी में बुधवार की दोपहर स्नान करते समय तीन बच्चेे डूबने लगे। रास्ते से गुजर रहे सफाईकर्मियों ने तीनों बच्चों को बचाया। खंड विकास अधिकारी ने सफाईकर्मियों को सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन

खरिहट खुर्द गांव के केड़वर मजरे के तीन बच्चे बुधवार को अपने मवेशियों को चराने के लिए गए थे। गांव स्थित बेलन नदी के किनारे पहुंचकर मछली मारने लगे। इसमें 12 वर्षीय रामराज पुत्र लालमणि कोल का पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। साथ गए गांव के ही दो और बच्चे 13 वर्षीय बैजू पुत्र चिखुड़ी व 12 वर्षीय सुभाष पुत्र लाहुर कोल रामराज को डूबता देख नदी में कूद पड़े। तीनों नदी में पानी अधिक होने पर डूबने लगे। रास्ते में बाइक से गुजर रहे सफाई कर्मी रामआसरे यादव व राजेश मौर्य निवासी कोलकम थाना लालगंज जो हलिया ड्यूटी पर जा रहे थे। डूब रहे बच्चों की चीख-पुकार सुनकर बाइक रोक कर तत्काल नदी में बच्चों को बचाने के लिए कूद पड़े। दोनों सफाई कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को नदी के गहरे पानी से सुरक्षित निकाल परिजनों के हवाले कर दिया। बच्चों के अभिभावकों ने दोनों सफाई कर्मचारियों के बहादुरी सराहना की। खंड विकास अधिकारी नन्दलाल कुमार ने दोनों सफाई कर्मियों के साहस पर सम्मानित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed