फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bought liquor worth 8.5 crores from shops in Vindhyachal and drank it

Mirzapur News: विंध्याचल की दुकानों से खरीदकर पी गए 8.5 करोड़ की शराब

Mon, 21 Apr 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bought liquor worth 8.5 crores from shops in Vindhyachal and drank it
मिर्जापुर। विंध्याचल में दर्शनार्थियों के आने का रिकार्ड तो बनता ही है, यहां शराब का रिकॉर्ड कारोबार भी हो रहा है। देवी धाम में बीते वित्तीय सत्र में साढ़े आठ करोड़ रुपये की शराब बिक गई। इसका कारण स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी लोग भी हैं। बिहार से बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन-पूजन के अलावा शराब पीने के लिए भी आते हैं।
विज्ञापन

विंध्याचल क्षेत्र में 2024-25 में अंग्रेजी, देशी और बीयर की दुकानों से साढ़े आठ करोड़ की बिक्री हुई। इसमें तीन करोड़ 35 लाख 15 हजार 808 रुपये की देशी शराब, एक करोड़ 89 लाख 86 हजार रुपये की बीयर बिकी। वहीं, तीन करोड़ 38 लाख 38 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब पी गए। जिले में सबसे ज्यादा ब्रिकी वाली पांच दुकानें विंध्याचल की शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा कमाई वाली चुनार बाजार की देशी शराब की दुकान रही। इसमें 4 करोड़ 63 लाख 75 हजार 320 रुपये की शराब बिकी।
वहीं, अंग्रेजी शराब में भी चुनार बाजार की दुकान शामिल है। इसमें 4 करोड़ 50 लाख 51 हजार रुपये की बिक्री हुई।
वहीं, बीयर के मामले अहरौरा बाजार की दुकान आगे रही, जिसने 2 करोड़ 50 लाख 71, 572 रुपये का कारोबार किया। पिछले वित्तीय वर्ष में जिले में 508 करोड़ का लक्ष्य था लेकिन करीब 430 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है। 70 लाख से ज्यादा नई दुकानों से लाइसेंस फीस मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed