फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bolero rider miscreants looted the truck

बोलेरो सवार बदमाशों ने लूटा ट्रक

Tue, 31 May 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bolero rider miscreants looted the truck
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव के सामने रविवार की रात एक सीमेंट चादर लदे ट्रक को बोलेरो सवार चार बदमाशों ने लूट लिया। चालक को लालगंज थाना के नैडी कठारी के पास छोड़ दिया। सोमवार की सुबह विंध्याचल और जिगना पुलिस एक दूसरे थाना क्षेत्र की घटना बताकर कार्रवाई में हीलाहवाली करती रही। जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह छानबीन करने में जुटे।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र के राजापुर मलुआ गांव निवासी ट्रक चालक दिनेश कुमार यादव के अनुसार वह रविवार को प्रयागराज से सीमेंट चादर लाद कर भदोही के महराजगंज जा रहा था। रात लगभग एक बजे जिगना से आगे विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव के सामने बोलेरो सवार चार बदमाश पहुंचे7 ट्रक को रोक कर कब्जे में ले लिया और उसे बोलेरो में बैठा कर लालगंज थाना क्षेत्र के नैडी कठार गांव के पास छोड़ गए। पीड़ित ने पुलिस व वाहन स्वामी को सूचना दी। लेकिन जिगना व विंध्याचल पुलिस घटना को एक दूसरे थाना क्षेत्र में होने को लेकर कार्रवाई से पहले हीलाहवाली करती रही। हालांकि जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह ने जांच शुरू की। पुलिस घटना को संदिग्ध भी मान रही है। क्योंकि प्रयागराज से महराजगंज जाने के लिए जीटी रोड का सीधा रास्ता है। चालक का चप्पल विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव के पास मिला है। बहरहाल चालक से पूछताछ व अन्य पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed