{"_id":"6a738eaf8a1f8a90970a7e17","slug":"body-of-health-department-clerk-found-in-the-pool-at-wyndham-falls-after-three-days-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-158856-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन दिन बाद विंढम फाॅल के कुंड में मिला स्वास्थ्य विभाग के लिपिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन दिन बाद विंढम फाॅल के कुंड में मिला स्वास्थ्य विभाग के लिपिक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के विंढम फाॅल में पिकनिक मनाने के दौरान रविवार दोपहर स्नान करते समय लापता हुए स्वास्थ्य विभाग के लिपिक रितेश गौड़ (28) का शव तीन दिन बाद विंढम फाॅल के कुंड में मिला। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
शहर के कुशवाहा नगर निवासी रितेश गौड़ (28) बनारस के दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में लिपिक था। रविवार दोपहर वह साथी लिपिक विजय प्रताप कनौजिया (52), रिश्तेदार मनीष गौड़ (24) सावंत (21) के साथ पिकनिक मनाने विंढम फाॅल गया था। रितेश नहाते समय अचानक लापता हो गया। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि लापता रितेश की तलाश की जा रही थी। तीन दिन बाद कुंड में उनका शव मिला।