फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bodies of mother and nine month old daughter found in well

Mirzapur News: कुएं में मिले मां और नौ माह की बेटी के शव

Fri, 22 Sep 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bodies of mother and nine month old daughter found in well
पटेहरा। संतनगर थानाक्षेत्र के पड़रिया कला गांव में बुधवार की शाम घर से लापता महिला और उसकी नौ माह की पुत्री के शव बृहस्पतिवार को कुएं में मिले। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। मामले में छह के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

यशोदा (23) बुधवार की शाम नौ माह की पुत्री के साथ लापता हो गई थी। उसका पति श्याम सुंदर मुंबई में मजदूरी करता है। उसके ससुर रामसजीवन ने बताया कि यशोदा पुत्री मोरनी के साथ शौच के लिए निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। रामसजीवन ने फोन से यशोदा के पिता राममनी को इसकी जानकारी दी। यशोदा मायके भी नहीं पहुंची थी। बृहस्पतिवार की सुबह खोजते समय जेठ राम सुंदर घर से 200 मीटर दूर कुएं पर पहुंचे तो मां-पुत्री के शव उतराए मिले। सूचना पर संतनगर थानाध्यक्ष समर बहादुर सरोज पहुंचे और दोनों शव बाहर निकलवाया। यशोदा के पिता भी पहुंचे। पिता राममनी पाल ने संतनगर थाने पर तहरीर देकर पुत्री के ससुराल वालों पर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या कर शव कुंए में शव फेंकने का आरोप लगाया। मौके पर एएसपी नक्सल ओपी सिंह फोरेंसिक टीम के साथ जांच करने पहुंचे। थाना प्रभारी समर बहादुर ने बताया कि ससुर राम सजीवन, सास हीरावती, जेठ रामसुंदर, जेठानी अंबिका, देवर मूरत, ननद सुमित्रा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तीन हिरासत में लिए गए हैं। एएसपी नक्सल ओपी सिंह का कहना है कि यशोदा का अपने ससुराल वालों के साथ झगड़ा हुआ था। इसको लेकर यशोदा ने नौ माह की पुत्री के साथ कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली है। मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed