फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Blueprint drawn for the development of Purvanchal

Mirzapur News: पूर्वांचल के विकास का खींचा गया खाका

Sat, 06 Jan 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Blueprint drawn for the development of Purvanchal
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पूर्वांचल विकास बोर्ड की बैठक में विकास का खाका खींचा गया। बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि योजनाएं बनाकर बजट के आकलन के साथ पेश करें। इससे योजना की स्वीकृति और बजट के आवंटन की कार्रवाई में आसानी होगी। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि बैठक में उठाए गए सभी मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि बैठक में जो मुद्दे उठाए गए हैं, उनके प्रस्ताव बनाकर शासन से स्वीकृत कराने और बजट जारी कराने की जरूरत होगी। इसलिए अपने प्रस्ताव तथ्यों और बजट आंकलन के साथ पेश करें, ताकि बोर्ड के समक्ष मजबूरी के साथ पेश किया जा सके। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने सदस्यों को मंडल के विकास कार्यों की जानकारी दी। विशेष सचिव प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वांचल विकास बोर्ड की 13वीं बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सदस्य ओम प्रकाश गोपाल ने सोनभद्र मिर्जापुर के पर्यटन क्षेत्रों, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक क्षेत्रों के संरक्षण कर उन्हें बढ़ावा देने पर बल दिया। साथ ही सोनभद्र में एक ट्रामा सेंटर बनाने की मांग की। विजय विक्रम सिंह ने विन्ध्याचल स्टेशन का नाम विन्ध्याचल धाम करने के साथ ही विन्ध्याचल के घाटों पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए शेड बनाने, कछवा में शवदाह गृह एवं गंगा घाट बनाने की बात कही। उन्होंने लखनऊ-विन्ध्याचल के बीच ट्रेन के संचालन और अजमेर एक्सप्रेस के विन्ध्याचल व मिर्जापुर स्टेशन पर ठहराव की मांग की। नगर में सफाई, ट्रीटमेंट प्लांट तथा सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई पर भी चर्चा की गई। जितेंद्र पांडेय ने कहा कि गाजीपुर की सब्जियां, मिर्च, टमाटर की विदेश तक आपूर्ति होती है परंतु वहां इसके रखरखाव के लिए बड़ा कोल्ड स्टोरेज नही है। बौद्ध अरविंद सिंह ने भी मिर्जापुर में टमाटर और मिर्च के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने की मांग की। साथ ही धान क्रय केंद्रों के कांटा की जांच और बाट माप विभाग द्वारा सील लगाने की मांग की। परदेशी रविदास, विजय शंकर यादव व केपी श्रीवास्तव ने अस्पतालों के सुन्दरीकरण के बारे में चर्चा की। जय प्रकाश निषाद ने ड्रैगन फ्रूट को बढ़ावा देने के साथ ही निर्यात करने पर बल दिया। उन्होने अनार, भेड़ पालन, मस्त्य पालन को बढ़ावा देने के साथ प्रधानमंत्री मस्त्य सम्पदा योजना तथा मत्स्य सहकारी समितियों को सक्रिय करने पर बल दिया। अशोक चौधरी ने विद्युत बिल के समाधान योजना के अन्तर्गत गरीबों या छोटे उपभोक्ताओं के साथ सहूलियत बरतने, उनके कनेक्शन न काटने तथा बिल जमा करने के लिए समय देने पर चर्चा की तथा छुट्टा सांड या पशु की धरपकड़, उनके रखरखाव, नहरों में पानी छोड़ने से पूर्व किसानों के जागरूकता के लिये प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित छात्रावासों की स्थिति की जानकारी की मांग की। बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोनभद्र में स्थापित सोन लिफ्ट परियोजना को पूरी क्षमता से चलाने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने मिर्जापुर के मेजा डैम, जिला अस्पताल के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि नये जिला अस्पताल के लिए जमीन चिन्हित कर शासन को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed