{"_id":"6102f29c8ebc3e587d73b6c3","slug":"block-secretary-commits-suicide-by-hanging-in-his-office-in-mirzapur-no-suicide-note-found-haos-in-his-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः ब्लॉक दफ्तर में फंदे से लटककर सेक्रेटरी ने दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः ब्लॉक दफ्तर में फंदे से लटककर सेक्रेटरी ने दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, परिवार में कोहराम
Fri, 30 Jul 2021 12:08 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:08 AM IST
सार
हरौरा थाना क्षेत्र के सहुर्वाइन का गोला निवासी संतोष कुमार वाराणसी के कंदवा में मकान बनाकर रहते थे। वह पांच वर्ष से सीखड़ ब्लॉक में सेक्रेटरी पद पर तैनात थे। वह मेड़िया व विट्ठलपुर गांव के सेक्रेटरी थे।
विज्ञापन
सेक्रेटरी संतोष कुमार सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के खैरा स्थित सीखड़ ब्लॉक दफ्तर के एक कमरे में पंखे से लटक कर मेड़िया व विट्ठलपुर गांव के ग्राम सचिव संतोष कुमार सोनकर ने जान दे दी। शाम को कमरे के बाहर बाइक मिलने व परिजनों के घर न पहुंचने की सूचना देने पर कर्मचारी उनकी खोजबीन करने लगे तो शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
अहरौरा थाना क्षेत्र के सहुर्वाइन का गोला निवासी संतोष कुमार सोनकर वाराणसी के कंदवा में मकान बनाकर रहते थे। वह पांच वर्ष से सीखड़ ब्लॉक मेड़िया व विट्ठलपुर गांव के सचिव थे। संतोष (45) बृहस्पतिवार को ब्लाक आए थे। ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों के कमरे के आगे बाइक खड़ी की।
विज्ञापन
कमरे में आगे के दरवाजे पर ताला बंद था। वे पीछे के दरवाजे से अंदर गए और मेज के ऊपर चढ़कर पंखे के हुक में फंदा लगा कर लटक गए। शाम पांच बजे के बाद घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। ब्लाक कर्मचारियों को फोन पर पूछताछ की। ब्लॉक कर्मचारी उन्हें खोजते हुए कमरे में घुसे तो देखा कि उनका शव फंदे पर लटक रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को उतरवाया। थोड़ी देर में मां व भाई भी पहुंच गए। बताया कि सुबह मीटिंग के लिए घर से निकले थे। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर बीडीओ पवन कुमार सिंह व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए थे।