फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   block secretary commits suicide by hanging in his office in mirzapur no suicide note found haos in his family

मिर्जापुरः ब्लॉक दफ्तर में फंदे से लटककर सेक्रेटरी ने दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, परिवार में कोहराम

Fri, 30 Jul 2021 12:08 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jul 2021 12:08 AM IST
सार

हरौरा थाना क्षेत्र के सहुर्वाइन का गोला निवासी संतोष कुमार वाराणसी के कंदवा में मकान बनाकर रहते थे। वह पांच वर्ष से सीखड़ ब्लॉक में सेक्रेटरी पद पर तैनात थे। वह मेड़िया व विट्ठलपुर गांव के सेक्रेटरी थे। 

विज्ञापन
block secretary commits suicide by hanging in his office  in mirzapur no suicide note found haos in his family
सेक्रेटरी संतोष कुमार सोनकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के  खैरा स्थित सीखड़ ब्लॉक दफ्तर के एक कमरे में पंखे से लटक कर मेड़िया व विट्ठलपुर गांव के ग्राम सचिव संतोष कुमार सोनकर ने जान दे दी। शाम को कमरे के बाहर बाइक मिलने व परिजनों के घर न पहुंचने की सूचना देने पर कर्मचारी उनकी खोजबीन करने लगे तो शव बरामद हुआ।

विज्ञापन


अहरौरा थाना क्षेत्र के सहुर्वाइन का गोला निवासी संतोष कुमार सोनकर वाराणसी के कंदवा में मकान बनाकर रहते थे। वह पांच वर्ष से सीखड़ ब्लॉक मेड़िया व विट्ठलपुर गांव के सचिव थे। संतोष (45) बृहस्पतिवार को ब्लाक आए थे। ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों के कमरे के आगे बाइक खड़ी की।
विज्ञापन


कमरे में आगे के दरवाजे पर ताला बंद था। वे पीछे के दरवाजे से अंदर गए और मेज के ऊपर चढ़कर पंखे के हुक में फंदा लगा कर लटक गए। शाम पांच बजे के बाद घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। ब्लाक कर्मचारियों को फोन पर पूछताछ की। ब्लॉक कर्मचारी उन्हें खोजते हुए कमरे में घुसे तो देखा कि उनका शव फंदे पर लटक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को उतरवाया। थोड़ी देर में मां व भाई भी पहुंच गए। बताया कि सुबह मीटिंग के लिए घर से निकले थे। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर बीडीओ पवन कुमार सिंह व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed