फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   bjp workers protest against power cuts in mirzapur

मिर्जापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती का किया विरोध

Fri, 03 Jul 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
bjp workers protest against power cuts in mirzapur
चुनार। नगर में हो रही मनमानी बिजली कटौती के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा को ज्ञापन सौंपकर अविलंब सुधार किए जाने की मांग की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता से कहा कि नगर क्षेत्र में बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है। दिन व रात में निरंतर कई दिनों से बिजली कटौती की जा रही है जबकि जनता इस उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। कहा कि शासन द्वारा तहसील मुख्यालय को 22 घंटे की आपूर्ति निर्धारित है लेकिन शासन की मंशा व शेड्यूल के मुताबिक नगर के लोगों को आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे स्थानीय जनता में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने कार्यकर्ताओं को बताया कि बारिश शुरू होने से पूर्व ही निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी कर ली जाती थी लेकिन इस बार समय से पहले बारिश होने से जगह जगह तमाम पेड़ उखड़ने, एचटी लाइन से पेड़ों के डाल के स्पर्श होने व ट्रांसफार्मर जलने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के बावजूद 19 घंटे की आपूर्ति की जा रही है। कहा कि जनता की दिक्कतों को मैं महसूस कर रहा हूं। आश्वासन दिया कि शीघ्र ही नगर की बिजली आपूर्ति में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान जिला संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ विजय बहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नंदलाल केशरी अभिलाष सिंह, आलोक श्रीवास्तव महामंत्री, उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, विजय बहादुर बिंद, सेक्टर संयोजक अविनाश गुप्ता, कार्यकर्ता नगीना सोनकर, अनिल कुमार बिंद, मुकेश प्रजापति, मोनू सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed