फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP took out public awareness tricolor yatra

भाजपा ने निकाली जनजागरण तिरंगा यात्रा

Thu, 11 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP took out public awareness tricolor yatra
भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में अमृत महोत्सव के तहत जनजागरण तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गोड़, भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अनामिका चौधरी ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। डीजे व बाजे के साथ निकाली गई यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भारत माता की जय व वंदेमातरम का नारा लगाते हुए चल रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर बरियाघाट से होते हुए वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, डंकीनगंज, चौबे टोला, मुकेरी बाजार होते हुए लालडिग्गी चौराहा पहुंचे। जहां पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया। जनजागरण तिरंगा यात्रा अभियान के संयोजक भाजपा जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव रहे। जनजागरण तिरंगा यात्रा में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव, उत्तर कुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगदीश पटेल, दिनेश प्रताप सिंह, श्याम सुंदर केसरी, विपुल सिंह, निर्मला राय, निर्मला आनंद, जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल, रविशंकर पांडेय, संतोष गोयल, जिलामंत्री हेमन्त त्रिपाठी, नितिन विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. सीएल बिंद, गौरव ऊमर, नितिन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रणेश प्रताप सिंह, अमित सिंह, विरेन्द्र कुमार मौर्य, चन्दन विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष भाजयुमो सिद्धार्थ मिश्रा मोंटी, रामकुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार, दिनेश सिंह, आभा सिंह पटेल, नागेश्वर तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed