फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP government brought inflation and unemployment

बीजेपी की सरकार लाई महंगाई व बेरोजगारी

Tue, 10 Aug 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP government brought inflation and unemployment
मिर्जापुर। कांग्रेस पार्टी के भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को शहर विधानसभा क्षेत्र के इमामबाड़ा से पदयात्रा निकाली गई। समापन जिला मुख्यालय पर हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की जब भी सरकार आती है तो महंगाई व बेरोजगारी लाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जिला प्रभारी उज्ज्वल शुक्ला ने कहा कि जब से बीजेपी की केंद्र एवं प्रदेश में सरकार आई है। तब से महंगाई चरम सीमा पर है। नौजवान बेरोजगार हैं, मजदूरों के पास काम नहीं है। व्यापारी जीएसटी से और किसान कृषि के काले कानून से परेशान हैं। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इस बीजेपी की सरकार को जगाने के लिए पद यात्रा निकाल कर भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा दिया गया है। पद यात्रा का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक कर रहे थे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण महंगाई चरम पर है। प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव अर्चना चौबे ने कहा कि योगी सरकार जितने भी लोक लुभावन दावे- वादे अथवा जुमले फेंक लें, 2022 में जनता उनको गद्दी से उतारने का मन बना चुकी है। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बृज देव पांडेय, दीपचंद जैन, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता छोटे खान, अमिताभ पांडेय, राज धर दुबे, जगदीश्वर दुबे, सरूप सिंह, राजेश मिश्रा ज्योति, जनार्दन पाठक, भारतेंदु यादव, अब्दुल वाहिद, सुधाकर, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष विक्की जैन, जफर इकबाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed