फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding youth dies due to collision with vehicle while returning from wedding procession

Mirzapur News: बरात से लौटते समय वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 28 Apr 2024 04:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with vehicle while returning from wedding procession
ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौंधा चौकी के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नैड़ी ओवरब्रिज के ऊपर शनिवार को सुबह करीब चार बजे किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के कोरांव थाने के बदौआ गांव निवासी 26 वर्षीय सूरज कोल पुत्र निहालचंद कोल तथा 28 वर्षीय अजय कोल पुत्र बंशी कोल एक ही बाइक से शुक्रवार को संतनगर एक बरात में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय शनिवार को सुबह करीब चार बजे नैड़ी ओवरब्रिज पर किसी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जयशंकर राय ने घायलों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद सूरज कोल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय कोल को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना पाकर हादसे में मृत तथा घायल दोनों युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को चौकी परिसर में खड़ी कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था। पांच दिन पहले ही घर आया था। उससे दो पुत्रियां हैं। पत्नी गर्भवती है। सीओ लालगंज शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed