फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike riding youth dies after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 14 Oct 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being crushed by truck
चुनार थाना क्षेत्र के चकगंभीरा पुलिस चौकी के पास बुुधवार को देर शाम को बैक करते समय ओवरलोड ट्रक ने पीछे खड़े बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात घायल की मौत हो गई। परिजनों ने ट्रक चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के बकौली निवासी अखिलेश यादव (25) पुत्र रमेश यादव मिर्जापुर के कछवां स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर तैनात थे। वे बुधवार को सुबह अपने साले मुलायम सिंह यादव (30) पुत्र मंगला सिंह निवासी केकराही थाना कर्मा सोनभद्र के साथ चुनार के दुर्गा जी मंदिर में दर्शन करने गए थे। शाम को दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में चक गंभीरा पुलिस चौकी के पास रास्ते में बाइक खराब हो गई। मुलायम बाइक बनवाने के लिए मिस्त्री लेने चले गए। इसी दौरान एक ओवरलोड ट्रक ने बैक करते समय बाइक पर बैठे अखिलेश यादव को कुचल दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच मुलायम भी मिस्त्री लेकर आ गए। वे हादसे में घायल अखिलेश को लेकर सीएचसी चुनार गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात अखिलेश की मौत हो गई। अखिलेश दो भाइयों में बड़े थे। उनसे एक तीन वर्ष का पुत्र है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि ट्रैक बैक करते समय हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed