{"_id":"6315025a1f1baa172d37ff8d","slug":"bike-rider-wife-dies-in-car-collision-husband-injured-mirzapur-news-vns672585290","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के टक्करसे बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के टक्करसे बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के विंढम फाल जाने वाले मार्ग के पास रविवार को सुबह सोनभद्र से लौटते समय कार के टक्कर के टक्कर बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के परिजनों को सूचना देकर पुलिस के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर अस्पताल में हंगामा करने लगे। जिसके बाद पहुंचे देहात और शहर कोतवाल ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोहर गांव निवासी इलियास (50) अपनी पत्नी सालिया बेगम (42) के साथ शनिवार को सोनभद्र के राबर्ट्सगंज गए थे। इलियास के भांजे असलम का शनिवार को निधन हो गया था। उनकी मिट्टी में शामिल होने के लिए वे पत्नी के साथ गए थे। रात में वहीं रुक गए। रविवार को सुबह वे बाइक पर पत्नी को बैठाकर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के विंढम फाल जाने वाले मार्ग के पास कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। साथ ही मौके पर पहुंची बरकछा चौकी पुलिस के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवा दिया। इस बीच कार चालक मौके से भाग गया। जिसे बाद में पुुलिस ने पकड़ लिया। उधर, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने सालिया बेगम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे देहात कोतवाल विपिन सिंह और शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। उनको समझाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।