फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider injured after being hit by car

Mirzapur News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

Thu, 18 Apr 2024 04:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after being hit by car
अहरौरा। चकिया मार्ग पर मंगलवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा बाइक सवार तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बसाढ़ी गांव निवासी तस्लीम (45) पुत्र असगर अली मंगलवार की रात चंदौली के शिकारगंज स्थित अपने रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में आनंदीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास चकिया की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए। लोगों के सहयोग से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि घायल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। कार तथा उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed