फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after hitting a roadside board

सड़क किनारे बोर्ड से टकराकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Mon, 12 Apr 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after hitting a roadside board
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के ककरद मोड़ के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड में टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

भारतगंज के राजपुर निवासी 30 वर्षीय सनोज पुत्र तौलन अपने 22 वर्षीय साथी बगन पुत्र रामजी के साथ शनिवार को शाम को मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्सा में अपने मामा लहरी के यहां जा रहे थे। रास्ते में वह ककरद मोड़ के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई। इस हादसे में बगन की मौके पर ही मौत हो गई। सनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीएससी में हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने घायल को रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed