फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after colliding with truck

Mirzapur News: ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Tue, 21 Jan 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with truck
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के राजमन बघौरा गांव के सामने सोमवार की रात आठ बजे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (35) और सुमतिया गांव निवासी भीम (35) एक बाइक से मांडा रोड से घर आ रहे थे। राजमन बघौरा गांव के सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने वीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भीम की हालत नाजुक होने के कारण उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि बाइक चालक की की मौत हुई है जबकि पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया है।
विज्ञापन

शेरवां। क्षेत्र के चौकिया गांव सोमवार की देर शाम को परिवार में विवाद के दौरान मारपीट होने पर एक महिला थाने पहुंची। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वह बेहोश हो गई। चौकिया गांव की सीता देवी का अपने सास-ससुर और देवर-देवरानी से विवाद हो गया। मारपीट का आरोप लगाते हुए वह जमालपुर थाने पर पहुंची। पुलिस उसे मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले गई, जहां वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। मेडिकल के लिए उसे सीएचसी जमालपुर भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed