फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after colliding with DJ before daughter's wedding

Mirzapur News: पुत्री की शादी से पहले डीजे से टकराकर बाइक सवार की मौत

Mon, 22 Apr 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with DJ before daughter's wedding
हलिया। पुत्री की शादी से दो दिन पहले रविवार की रात सामान लेने हलिया बाजार गए बाइक सवार पिता की डीजे वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मौत से शादी के घर में गम का माहाैल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरहरा गांव निवासी विनोद कोल (40) रविवार को बाइक से हलिया बाजार बेटी की शादी समारोह का सामान खरीदने गए थे। सामान खरीद कर लौटते समय डोहर पानी की टंकी के पास डीजे वाहन से टकराकर घटनास्थल पर मौत हो गई। विनोद कोल की बेटी की शादी 23 अप्रैल को होनी है। शादी का सामान बाइक में पीछे बांध कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पानी की टंकी के पास एक बारात के लिए डीजे वाहन गुजर रहा था। बाइक सवार डीजे से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। विनोद से दो पुत्री और एक पुत्र हैं। पहली पुत्री की शादी 23 अप्रैल को हलिया थाना क्षेत्र के देवघाट पांडेय गांव में तय है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह का कहना है कि डीजे वाहन से टकराकर बाइक सवार विनोद कोल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed