फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after being crushed by a truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Thu, 15 Oct 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by a truck
मड़िहान। थाना क्षेत्र के वन विभाग के पास बाइक खड़ा कर सड़क पार कर जा रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा साथी बाल-बाल बच गया। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी 26 वर्षीय विद्यासागर पाल पुत्र सदानंद पाल गांव निवासी 24 वर्षीय राकेश पाल के साथ बाइक से सोनभद्र के राबर्टसगंज के हिंदूवारी मोड़ अपने भाई से मिलने गया था। उसका भाई वहां पर किसी की गाड़ी चलाता है। भाई से मिलकर वह वापस घर आ रहा था। रास्ते में मड़िहान थाना क्षेत्र के वन विभाग के पास बाइक रोका। राकेश सड़क किनारे लघुशंका करने चला गया। विद्यासागर बांए से दांयी ओर किराना दुकान में सामान लेने जा रहा था, तभी सड़क पर आई अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। उसके साथी का रो रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed