{"_id":"6463d5bb8073fbcf30094035","slug":"bike-rider-died-after-hitting-the-divider-mirzapur-news-c-20-1-208318-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
कैलहट। चुनार थाना क्षेत्र के कैलहट बाजार में इंडियन बैंक के पास सोमवार को देर रात को बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। स हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग परिजनों और पुलिस को सूचना देकर इलाज के लिए घायल को पास के निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के कैलहट निवासी मनोज (32) सोमवार की रात अपने बाइक से बरेवा लान में गांव से गई एक बरात में शामिल होने गए थे। शादी में शामिल होने के बाद देर रात घर लौटते समय कैलहट बाजार में इंडियन बैंक के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीण परिजनों और पुलिस को सूचना देने के बाद घायल को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां डाॅक्टर ने देखते ही मनोज को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज से दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। वे घर के इकलौता चिराग थे। खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। चुनार थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार की मौत हुई है।