{"_id":"67260ce5cf50a66ad403bcda","slug":"bike-collided-divider-three-youths-died-one-injured-four-people-riding-one-vehicle-chaos-among-family-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पड़ी भारी : डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत, एक वाहन पर 4 लोग थे सवार; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पड़ी भारी : डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत, एक वाहन पर 4 लोग थे सवार; परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 02 Nov 2024 04:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:58 PM IST
सार
Mirzapur News : हादसे की सूचना मिलते ही लालगंज थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही परिजनों में मचा कोहराम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के पास फ्लाईओवर ब्रिज के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मृतक की पहचान लालगंज बस्ती खजुरी के निवासी सलमान (20) पुत्र इम्तियाज, जावेद (19) पुत्र करीम और विजय (18) स्वर्गीय संतलाल के रूप में हुई। चौथा युवक साहिल (22) पुत्र आजाद गंभीर रूप से घायल है। उसे बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लालगंज की ओर जा रहे थे। पतुलकी गांव के पास उनकी बाइक फ्लाईओवर के सपोर्ट रोड पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम छा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में परिजनों की चीख-पुकार सुनाई दी। थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों की उपस्थिति में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन