फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BHU Undergraduate seats vacant in affiliated colleges outnumber those campus by one and a-half times

बीएचयू: मुख्य कैंपस से डेढ़ गुना ज्यादा कॉलेजों में यूजी सीटें खाली, 1350 अभ्यर्थियों को मिल सकता है प्रवेश

Mon, 14 Sep 2026 12:14 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 14 Sep 2026 12:14 PM IST
सार

बीएचयू के मुख्य कैंपस की तुलना में संबद्ध कॉलेजों में डेढ़ गुना से अधिक यूजी सीटें खाली हैं। मुख्य कैंपस में 854 सीटों पर प्रवेश का मौका है, जबकि संबद्ध कॉलेजों में 1350 अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल सकता है। खाली सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
BHU Undergraduate seats vacant in affiliated colleges outnumber those campus by one and a-half times
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू और पांचों संबद्ध कॉलेजों की चार चरण में चली स्नातक (यूजी) काउंसिलिंग के बावजूद 2500 से ज्यादा नए अभ्यर्थियों को अभी प्रवेश मिल सकता है। मुख्य कैंपस से डेढ़ गुना ज्यादा सीटें संबद्ध कॉलेजों में खाली रह गईं हैं। अब इन्हें भरने के लिए यूजी का मॉप अप राउंड लॉन्च किया गया है। मॉप अप के पहले राउंड का सीट आवंटन मंगलवार को होगा। यानी कि कल से स्टूडेंट पोर्टल पर लाइव होगा। इससे पहले अभ्यर्थियों को खाली सीटों का हिसाब-किताब समझना होगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रवेश समिति ने इन सीटों का पोर्टल पर विवरण जारी किया है। इसमें दिया गया है कि महिला महाविद्यालय सहित मुख्य कैंपस में 854 तो वहीं संबद्ध कॉलेजों में 1350 अभ्यर्थियों का प्रवेश हो सकता है। बरकछा स्थित साउथ कैंपस में 290 सीटें अभी भी खाली हैं। संबद्ध कॉलेजों में खाली सीटों में आर्य महिला पीजी कॉलेज टॉप पर है। 
विज्ञापन


यहां पर 400 से ज्यादा सीटें खाली हैं, जिन्हें भरने की कवायद तेज हो गई है। मुख्य कैंपस की बात करें तो विज्ञान संस्थान में 236, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान में 200, महिला महाविद्यालय में 173 सीटों, कला संकाय में 160 और सामाजिक विज्ञान संकाय में 90 सीटों पर प्रवेश का मौका बचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्स और हिंदी से यूजी में सबसे ज्यादा मौके
विषयवार सीटों की बात करें तो अभी भी कॉमर्स और हिंदी में 200 से ज्यादा, वहीं अंग्रेजी, प्राचीन इतिहास और समाजशास्त्र में 150 से ज्यादा सीटों पर प्रवेश मिल सकता है। वहीं अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और इतिहास में भी 100-100 अभ्यर्थियों को मॉप अप राउंड में प्रवेश मिल सकता है। 

इस मॉप अप राउंड में सबसे ज्यादा वाणिज्य की 240 और हिंदी के 200 सीटों पर प्रवेश हो सकता है। वाणिज्य यानी कि बीकॉम के लिए सबसे ज्यादा डीएवी में 53 और साउथ कैंपस में 42 सीटें खाली हैं। इसके बाद वसंत कन्या महाविद्यालय में 39, आर्य महिला में 31 और वसंता कॉलेज फॉर वुमन में 25 सीटों पर प्रवेश का मौका इस मॉप अप राउंड में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed