फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bhagwati desperately to drown in devotion

भगवती की भक्ति में डूबने की बेताबी

Wed, 28 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 28 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bhagwati desperately to drown in devotion
पंडाल

विज्ञापन
नवरात्र करीब आने के साथ ही भगवती की भक्ति में डूबने की बेताबी बढ़ने लगी है। दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजन पंडालों को भव्यता प्रदान करने में कमेटी के पदाधिकारी दिन रात एक कर दिए हैं। बाहर से आए कारीगर अपनी कारीगरी से पंडालों को भव्यता प्रदान करने में जुटे हुए हैं, वहीं पूजन कमेटी के लोग पूजनोत्सव के मद्देनगर कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। नगर एवं व ग्राम्यांचलों में पंडाल भी लगभग बन कर तैयार हो चुके हैं।
मां दुर्गा पूजनोत्सव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे पूजन कमेटियों की तरफ से तैयारियां भी तेज गति से होने लगी हैं। नगरीय इलाके सहित जिले के गामीण अंचलों में पूजन कमेटी की तरफ से तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। नगर के विभिन्न मुहल्लों में पूजन पंडालों को भव्यता प्रदान करने में बाहर से आए कलाकार 15 दिन  से ही जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

पंडाल में विराजमान मां दुर्गा की नयनाभिराम प्रतिमा का दर्शन करने के लिए श्रद्घालुओं के लिए पंडालों के बाहर बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था कराई जा रही है, जिससे भक्तों को आने पर उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। नगर क्षेत्र के गणेशगंज, लालडिग्गी, तेलियागंज, डंकीनगंज, घंटाघर, इमामबाड़ा, रमईपट्टी, महुवरिया सहित जनपद के चुनार, लालगंज, मड़िहान तहसील क्षेत्रों में पंडाल बनने का काम अंतिम दौर में हैं। बांस-बल्लियों से बने पंडाल को झालरों से सजाया जा रहा है। श्रद्घालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए  जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed