फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BDO inspected the committees and got information about fertilizers and seeds

Mirzapur News: बीडीओ ने समितियों का निरीक्षण कर ली खाद-बीज की जानकारी

Fri, 22 Nov 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
BDO inspected the committees and got information about fertilizers and seeds
हलिया। बीडीओ ने बृहस्पतिवार को समितियों का निरीक्षण कर किसानों को दी जाने वाली खाद और बीज के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

बीडीओ डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने नौ समितियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पहले साधन सहकारी समिति भटवारी दिघिया का निरीक्षण किया। समिति पर खाद खत्म हो जाने से आए किसान मायूस रहे। समिति के सचिव ने बताया कि जिले से 20 टन डीएपी की मांग की गई है। बीडीओ ने समिति पर धान खरीद के बारे में जानकारी ली। बीडीओ ने अहुगी कला समिति का निरीक्षण किया। वहां किसानों को डीएपी तो मिल रही थी, लेकिन यूरिया नहीं बांटी जा रही थी। बीडीओ ने चेक लिस्ट, रेट बोर्ड, खाद वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर आदि की जांच की। वहां मौजूद किसानों से बात कर उनकी समस्याओं को नोट किया। उन्होंने बरौंधा और महोगढ़ी स्थिति समितियों का बी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed