फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Banks do not open the locks of the day

बैंकों के ताले दिन भर नहीं खुले

Wed, 01 Mar 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 01 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Banks do not open the locks of the day
बैंक हड़ताल

विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आहवान पर मंगलवार को 11 सूत्री मांगों को लेकर मिर्जापुर के समस्त बैंक अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सभी बैंक कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। गांव से शहर तक के सभी बैंकों में पूर्ण तालाबंदी रहा। हड़ताल से 45-55 करोड़ का क्लियरिंग, करीब चार हजार चेकों की संख्या एवं 30-35 करोड़ कैश का लेन-देन बाधित रहा। 


हड़ताल के तहत नगर के डंकीनगंज स्थित इलाहाबाद बैंक के मुख्य शाखा पर बैंककर्मियाें की सभा गिरिजा शंकर सिंह की अध्यक्षता में आायोजित की गई। सभा के दौरान यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक सुरेश पांडेय ने मुख्य मांगों के समर्थन में बताया कि सरकार श्रमिकों के विरोध में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विमुद्रीकरण (नोटबंदी) के दौरान बैंक कर्मियों ने पूरी निष्ठा के साथ रात-दिन कार्य करके योजना को सफल बनाया, लेकिन सरकार वादाखिलाफी करते हुए बैंक कर्मियों के अतिरिक्त पारिश्रमिक हक का भुगतान नहीं कर रही है।

विज्ञापन

कहा कि सरकार बैंक के ऋणों  की वसूली के लिए कारगर कदम नहीं उठा रही है, सरकार प्रभावशाली कानून बना कर वसूली सुनिश्चित करे। बैंक का धन जनता का है, जिसे हर हालत में वसूल होना चाहिए। इस दौरान सभा अध्यक्ष गिरिजा शंकर सिंह, जगदीश उपाध्याय, ब्रम्ह सिंह, धनेश्वर नाथ, तिवारी, रमाशंकर जायसवाल, हीरामणि यादव, धनंजय राय, अवध किशोर राय ने भी संबोधित किया। इस दौरान विष्णु केशरवानी, छोटू कुमार, गोपाल दास, जितेंद्र राम, प्रभु नारायण, सूबेदार यादव, कुमार रवि रोशन, बदरुद्दीन, श्रीकांत शर्मा, अनुपम ओझा, शशि शेखर पांडेय, राम नारायण, विमल चंद्र तिवारी, मुन्नू लाल जायसवाल, राजेंद्र, सुरेंद्र, राजमणि, दीपक, शीला देवी सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी व अधिकारीगण मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed