{"_id":"5daa01efde19f1f6491c59e1be7661dd","slug":"baba-devotees-descended-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के दरबार में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के दरबार में उमड़े भक्त
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सावन माह के तीसरे सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। भोर से ही शिव मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार बीच रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के साथ ही पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा।
अल-सुबह शिवालयों में पहुंच कर व्रती महिलाओं सहित पुरुष भक्तजनों ने विधिवत पूजन-पाठ कर सुख-समृद्घि के लिए कामना किया। घंटा-घड़ियाल,शंख, बोलबम और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो रहा था।
विज्ञापन
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ को वैदिक मंत्रोच्चार बीच जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का रेला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
माला-फूल, बेलपत्र, भांग-धतूरा और प्रसाद लिए शिव मंदिर पहुंचे शिव भक्तों ने दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की।
शिवालयों में भगवान शंकर का बेलपत्र और आकर्षक फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्घालु निहाल हो उठे।
नगर के श्री पंचमुखी महादेव सहित श्री ताड़केश्वर महादेव, श्री टाटेश्वर महादेव, श्री बाबा बूढ़ेनाथ महादेव, श्री नागेश्वर महादेव, श्री आनंदेश्वर महादेव, श्री प्राचीन पंचमुखी महादेव, श्री रामेश्वर महादेव सहित कई अन्य शिव मंदिरों में भोर से लेकर देर रात तक दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा।
सुबह के समय रिमझिम फुहारों के बीच मंदिर पहुंचे शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। गंगा घाट पहुुंचे भक्तों ने स्नान करने के बाद तट पर स्थित शिवालयों में विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया।
शिव मंदिरों की आकर्षक फूल-पत्तियों सहित बिजली के रंग-बिरंगे झालरों से की गई सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही थी।
शिव मंदिरों में देर रात तक भजन-कीर्तन का भी दौर चलता रहा, भक्तों ने ढोलक-मंजीरे की धुन पर शिव भजनों को भगवान शंकर के चरणों में समर्पित किया। हर-हर महादेव एवं बोल बम से गूंज रहा था।
नगर क्षेत्र के शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भारी भीड़ को देेखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।