{"_id":"60a29c688ebc3ee42e2328ce","slug":"aware-youths-take-corona-vaccine-in-being-queue-for-hours-mirzapur-news-vns589987978","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक युवाओं ने घंटों लाइन में लग कर लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक युवाओं ने घंटों लाइन में लग कर लगवाया टीका
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना की दूसरी लहर में टीका लगवाने के लिए प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इसकी बानगी दिखी 18 प्लस वर्ग में। जिले में 18 प्लस वालों के लिए टीकाकरण का सोमवार को मंडलीय अस्पताल समेत 17 सरकारी अस्पतालों में प्रारम्भ हुआ। इस दौरान हर जगह बड़ी संख्या में 18-44 वर्ष के युवा पहुंचे। तीखी धूप के बीच लोगों ने घंटों इंतजार कर टीका लगवाया। इस दौरान कई जगहों पर कहासुनी भी हुई। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत करवाया दिया। शाम पांच बचे तक लोग टीका के लिए लाइन में आते रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का तो पालन नहीं हुआ लेकिन लोगों ने टीका लगवार कर अपने आप को सुरक्षित महसूस किया। पहले दिन कुल तीन हजार 331 युवाओं ने टीका लगवाया।
सोमवार सुबह आठ बजे से ही टीका लगवाने के लिए पंजीकरण कराए युवा केंद्रों पर पहुंच गए। मंडलीय अस्पताल मेें 500 लोगों ने टीकाकरण के लिए स्लाट बुक कराया था। सुबह नौ बजे टीकाकरण शुरू हुआ। मंडलीय अस्पताल में टीकाकरण के लिए लंबी लाइन और धूप के चलते लोगों ने हंगामा भी किया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। शुरुआत में टीकाकरण प्रक्रिया सुस्त रही। दो कमरों में टीकाकरण हो रहा था। 12 बजे तक एक में 44 और दूसरे में 49 लोगों को टीका लगा। दोपहर दो बजे के बाद भीड़ कम हुई। पर टीका लगवाने वाले लोग डटे रहे। शाम को पांच बजे मंडलीय अस्पताल में टीका लगा। सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखाई दी।
सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं
ऊर्जा राज्य मंत्री की लोगों से अपील
मिर्जापुर। मंडलीय चिकित्सालय में सोमवार को टीकाकरण का शुभारंभ ऊर्जा राज्य मंत्री रमा शंकर सिंह पटेल, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने किया। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विन्ध्याचल में विधायक रत्नाकर मिश्र ने शुभारंभ किया। टीकाकरण के पहले ही काफी संख्या में युवा केंद्रों पर पहुंच गए। मंडलीय चिकित्सालय में प्रिया उपाध्याय को टीकाकरण के पश्चात उनको कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाण पत्र ऊर्जा राज्यमंत्री, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने दिया।
विज्ञापन
रमाशंकर पटेल ने कहा कि 18-44 वर्ष आयु के नागरिकों का टीकाकरण प्रारंभ करने वाला मिर्जापुर प्रदेश में 18वां जनपद है। उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामले में अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर एवं शीर्ष पर हैं। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि 18-44 वर्ष के लोगों को सर्वप्रथम पोर्टल पर पंजीकरण करना है। आज टीकाकरण का प्रथम दिन है और बड़ी प्रसन्नता की बात है कि लोगों ने बढ़-चढ़ कर टीकाकरण कराया। कहा कि इस महामारी से लड़ने में वैक्सीन की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाये। मंडल में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है। कोविड-19 टीकाकरण कार्य तब तक चलता रहेगा जब तक शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता हैं। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के सुचारु एवं सफल संचालन के लिए टीकाकरण मे लगे सभी स्वास्थ्यकर्मियो को निर्देश दिया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए टीकाकरण कराए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीडी गुप्ता ने ने बताया कि जिन लोगों का टीकाकरण हो जाएगा। वे लोग ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार, सीओ सिटी प्रभात राय आदि रहे।
तीन हजार 331 युवाओं को लगा टीका
45 प्लस में एक हजार 121 ने टीका लगवाया
मिर्जापुर। जिले में सोमवार से 18 प्लस वालों को 17 स्थानों पर पर टीका लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया। कुल तीन हजार 331 युवाओं ने टीका लगवाया। इसके अलावा 45 प्लस में एक हजार 121 ने टीका लगवाया। इसमें चील्ह पीएचसी में 217, गुरुसंडी पीएचसी में 234, विजयपुर में 235, पड़री पीएचसी में 153, कछवां पीएचसी में 213, सीखड़ पीएचसी में 166, जमालपुर पीएचसी में 332, चुनार में 320, लालगंज में 191, हलिया में 158, पटेहरा में 281, राजगढ़ में 217, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 584 को कोरोना का टीका लगाया गया।
इसके अलावा इन स्थानों पर 45 प्लस वालों को भी टीका लगा। इसमें चील्ह पीएचसी में 31, गुरुसंडी पीएचसी में 115, विजयपुर में 86, पड़री पीएचसी में 42, कछवां पीएचसी में 87, सीखड़ पीएचसी में 78, जमालपुर पीएचसी में 107, चुनार में 229, लालगंज में 46, हलिया में 37, पटेहरा में 67, राजगढ़ में 56, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 140 को कोरोना का टीका लगाया गया।
मंडलीय अस्पताल
लंबी लाइन के चलते हुआ हंगामा
नगरपालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
गुरुसंडी
नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल सोमवार की सुबह गुरुसंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण का शुभारंभ किया। टीकाकरण के पहले दिन 250 रजिस्ट्रेशन किया। युवाओं को कोविशील्ड टीका लगाया गया। नपाध्यक्ष ने टीकाकरण करवा चुके युवक-युवतियों से उनका हाल-चाल पूछा और कहा टीका लगवाने के बाद कहा कि यदि हल्का बुखार आता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। टीका एकदम सुरक्षित है। पालिकाध्यक्ष ने घूमकर स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान 45 साल के ऊपर लग रहे टीके के टीकाकरण कक्ष में भी पहुँचे। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि टीकाकरण करवाने आने वाले नौजवानों को धूप में ना खड़ा होना पड़े। इस दौरान सीएमओ डा. पीडी गुप्ता, डा. प्रदीप कुमार, जिलेदार बिन्द, विजय लाल दुबे, इंद्रजीत शुक्ला, जेपी दुबे, दिनेश गुप्ता, मनीष बिन्द, संतोष केशरवानी आदि रहे।
छानबे विधायक ने लगवाया टीका
हलिया
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पर सोमवार को 18 प्लस के लिए शुरु हुए टीकाकरण के लिए सुबह से ही लोग पहुंचे रहे। बारी-बारी से कोविड का वैक्सीन लगवाया है। दोपहर डेढ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंहुचे छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने वैक्सीनेशन के संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक जायसवाल से जानकारी लिया। इसके बाद वैक्सीनेशन कक्ष में पहुंचकर एएनएम मधुमती तिवारी ने छानबे विधायक को कोविड का वैक्सीन की प्रथम डोज लगाया है। छानबे विधायक ने वैक्सीनेशन के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विधायक निधि से इंटरलाकिंग लगवाने के लिए कहा। इस दौरान शशिकांत पटेल, लालजी मौर्य, महेश गिरी, शिवबाबू सेठ, राजेश कुमार मौर्य, शिवा अग्रहरि, केशव प्रसाद अग्रहरि, शिव प्रताप सिंह, सचिन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
जिगना
देर से आए टीका लगाने वाले कर्मचारी
विकास खंड छानबे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर मे सोमवार को 18 प्लस के लिए कोविड टीके का शुभारंभ हुआ। 18 प्लस के लिए सुबह नौ बजे से ही युवक युवतियों की लाइन लग गई। लेकिन टीका लगाने वाले कर्मचारी ही 10 बजे के बाद पहुंचे। जिससे लोगों में असंतोष रहा। लाइन में काफी समय तक खड़े रहने वाले पवन कुमार, अमित सिंह, राजेश सिंह, अवनीश सिंह, विकास सिंह, रामबाबू सिंह, अनूप त्रिपाठी, नीतीश द्विवेदी,
सीमा पांडेय, किरन देवी, राजकुमारी, पूनम पाण्डेय, ने व्यवस्था ठीक न होने का आरोप लगाया। प्रभारी चिकित्सा धिकारी डा. बी के भारती ने कहाकि टीका करने वाले कर्मचारी को आने में थोड़ी देर हो गई है। सभी को टीका लग जायेगा।
नहीं दिखा सोशल डिस्टेंसिंग
चुनार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड टीकाकरण के अंतर्गत 18 से 44 वर्ष तक के उम्र के लोगों के टीकाकरण का शुभारंभ सोमवार को उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र बहादुर ने फीता काटकर किया। टीकाकरण के लिए आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद सुबह भारी संख्या में युवा उत्साह के साथ केन्द्र पर टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे। टीकाकरण शुरू होने के बाद सबसे पहले केन्द्र पर टीका लगवाने पहुचें युवक का प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ संतोष वर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। केन्द्र पर कुल 250 लोगों का टीकाकरण होना था। दोपहर एक बजे तक 120 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। अन्य लोग अपने नंबर आने की प्रतिक्षा कर रहे। चिकित्सकों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की बात कही जा रही है, लेकिन टीकाकरण कराने आये लोगों पर उसका जरा सा भी असर नहीं दिखाई दे रहा है। टीकाकरण के कार्य में कुल आठ स्वास्थब्य कर्मी लगे हुए थे।
भीड़ को पुलिस ने कराया पंक्तिबद्ध
लालगंज
क्षेत्रीय विधायक राहुल प्रकाश कोल सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में 18 प्लस वैक्सीनेशन शुभारंभ फीता काटकर किया। शुभारंभ के पूर्व वैक्सीन लगवाने पंजीकृत पहुंची भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बल की सहायता से पंक्ति लगवानी पड़ी। तहसील मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैक्सीनेशन कराने पहुंचे 18 प्लस पंजीकृत युवाओं को संभालने के लिए पुलिस बल की सहायता लेनी पड़ी। विधायक विधायक पंजीकृत युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार ने प्रत्येक युवा को वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए संकल्पित है। अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने जागरूक करते हुए बताया कि टीकाकरण कराने से सुरक्षा चक्र मजबूत होगा। इसलिए प्रत्येक युवा 18 प्लस पंजीकरण कराकर टीका लगवाए। इस अवसर पर डॉ अशोक यादव, मुकेश सिंह,नीरज,ज्योति, कल्पना, रन्नौ, अभिषेक त्रिपाठी, शमीम, भोला गुप्ता, सुशील दुबे टीकाकरण की टीम के साथ लगे रहे।
कछवां
विधायक के आने के बाद शुरू हुआ टीकाकरण, जताई नाराजगी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही 18 साल के ऊपर के बच्चें और नौजवान कतार में खड़े हो गए। भीड़ बढ़ती गई, पर मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य के आने के इंतजार में वैक्सीनेशन शुरु नहीं हो सका। इससे स्वास्थ्य केंद्र पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग हल्ला मचाने लगे। साढ़े दस बजे मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंची तो फीता काटकर वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारम्भ किया। जिस पर लोगों ने काफी ऐतराज जताया। लोगों का कहना था कि टीकाकरण कार्य चलता रहता, विधायक आने के बाद उद्घाटन कर देती। विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने सभी लोगों से क्षमा मांगा।
युवाओं में दिखा उत्साह
पड़री
पीएचसी पड़री पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. आनंद यादव के देखरेख में हुई। कुल 195 महिला व पुरुष ने टीका लगवाया। दो स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा था। पहली जगह पर 18 वर्ष से 44 वर्ष के युवाओं को कुल 184 लोगो को टीका लगाया गया तथा दूसरी जगह पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के आठ लोगों को प्रथम डोज और तीन लोगों को दूसरा डोज का टीकाकरण लगाया गया। इस दौरान एनम विमला देवी, एवं मंजू देवी, बबीता शर्मा, व आशा तिवारी ,कुसुम देवी लक्ष्मी देवी कृष्णानंद यादव उदय प्रताप पांडे आदि लोगों द्वारा टीकाकरण किया गया।
...................................
नगर विधायक ने किया शुभारंभ
चील्ह
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पर 250 के सापेक्ष 217 लोगों को टीका लगा। युवाओं में टीकाकरण को लेकर जबरजस्त उत्साह दिखा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पर सोमवार की सुबह नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने फीता काट कर 18 प्लस वैक्सीनेशन का उद्घाटन किया। डा. धीरज जायसवाल ने बताया कि 250 लोगों का आन लाईन पंजीकरण हुआ था। 217 लोगों को पांच बजे तक टीका लगाया गया।
..........................................
सीखड़
युवा संग बुजुर्गों का लगा टीका
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीखड़ में 18 साल से 44 साल तक के युवाओं को कोविड शील्ड टीका लगाया गया। शाम को साढ़े चार बजे तक 166 युवाओं को वैक्सीन लगाया गया। 45 वर्ष के ऊपर 78 लोगों को टीका लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नीलेश कुशवाहा ने बताया कि 11 बजे से वैक्सीन लगना प्रारंभ हो गया था। युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बताया कि जैसे जैसे पंजीकरण कराएंगे वैसे वैसे वैक्सीन उपलब्ध आती रहेगी।
उद्घाटन करने पहुंचे विधायक को करना पड़ा इंतजार
पुलिस और लोगों में हुई नोकझोंक
विन्ध्याचल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में अव्यवस्थाओं के साथ टीकाकरण शुरू हुआ। सुबह नौ बजे से ही लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए थे। लोग केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे थे। सुबह 10 बजे नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा टीकाकरण का शुभारंभ करने के लिए सीएचसी पहुंचे तो सीएचसी अधीक्षक डाक्टर संतोष कुमार सिंह के अलावा
मौजूद थे, लेकिन टीकाकरण करने वाले कर्मचारी नहीं आए थे। जिस पर नगर विधायक काफी नाराज हुए एवं उच्च अधिकारियों से वार्ता की। करीब 20 मिनट बाद आशा एवं एएनएम केंद्र पर पहुंची , तब जाकर नगर विधायक ने फीता काटकर शुभारंभ किया । वैक्सीनेशन सेंटर छोटा होने के कारण काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। कोविड- के गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रहीं थी। मौके पर मौजूद सीएचसी अधीक्षक ने थाना विंध्याचल को फोन कर जानकारी दी। जिसके बाद पुलिसकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर पुलिसकर्मी व्यवस्था को सुधारने लगे। इस पर वहां खड़े लोगों से पुलिसकर्मियों की भी नोकझोंक हुई।