फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Auto-rickshaw carrying laborers overturns; seven women injured, three critically.

Mirzapur News: मजदूरों से भरी ऑटो पलटी सात महिला घायल, तीन गंभीर

Wed, 15 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw carrying laborers overturns; seven women injured, three critically.
राजगढ़। कुड़ी गांव में मंगलवार की शाम छह बजे ऑटो तथा ट्रैक्टर की टक्कर में ऑटो सवार तीन मजदूर घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में इन दोनों धान की रोपाई चल रही है। मंगलवार को मजदूर क्षेत्र के एक किसान के पास धान की रोपाई करने गए थे। रोपाई के बाद शाम को एक ऑटो में सवार होकर मजदूर अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही कुड़ी गांव पास पहुंचे, तभी सामने से रहे ट्रैक्टर से पास लेने में ऑटो चालक ट्रैक्टर में साइड से टक्कर मार दी। ऑटो पलटने से ऑटो में सवार मजदूर राधिका (20), शांति (18) व सोनी (19) सभी निवासी बिसहार, सोनभद्र घायल हो गए। जबकि ऑटो में सवार अन्य मजदूर ममता, सरिता, सुनीता, गीता, राजकुमारी को हल्की चोटें आई। तीनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहा इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रति दिन ऑटो चालक ऑटो में 15 से बीस मजदूर भरकर काम करने के लिए ले जाते हैं। ऑटो ओवर लोड होने से बडी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed