फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Auto overturned two died and one injured accident happened due to collision with a bull

Mirzapur: ऑटो पलटी, दो की मौत एक घायल, बैल की टक्कर से हुआ हादसा, परिजनों को दी गई सूचना

Sat, 02 Nov 2024 09:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 02 Nov 2024 09:38 PM IST
सार

मिर्जापुर के काली खोह के पास सड़क पर जा रही ऑटो के सामने अचानक बैल आ गया और टक्कर मार दी।जिससे अनियंत्रित वाहन पलट गया जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतकों के परिवारजनों को भी सूचना दी गई।

विज्ञापन
Auto overturned two died and one injured accident happened due to collision with a bull
अस्पताल पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के काली खोह मोड़ के पास शनिवार की शाम को अचानक सामने बैल आ जाने से टकराकर ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो चालक समय तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाई। जहां डाक्टर ने महिला सफाई कर्मी व चालक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी शीला मौर्या (45) लालापुर गांव में सफाई कर्मी है। वह शनिवार की शाम को अपने पति बाबू नंदन  (48) के साथ मिर्जापुर किसी अस्पताल में मरीज देखने आई थी।  देर शाम को वह गांव के ही ऑटो से के घर लौट रही थी। ऑटो विंध्याचल थाना क्षेत्र के काली खोह मोड़ के पास पहुंची थी कि अचानक सामने एक बैल आ गया।
विज्ञापन


जिससे टकराकर ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिये ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजवाया। जहां डॉक्टर ने सफाई कर्मी शीला मौर्या व ऑटो चालक दिनेश सोनकर (30) को मृत घोषित कर दिया। बाबू नंदन को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे पर परिजनों  में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। विंध्याचल थानाध्यक्ष सीपी पांडे ने बताया कि बैल से टकराकर ऑटो पलटने से चालक समय दो लोगों की मौत हो गई।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed