फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Auto collided with truck, old man died

Mirzapur News: ट्रक से टकराया ऑटो, वृद्ध की मौत

Mon, 16 Sep 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Auto collided with truck, old man died
राजगढ़। लूसा गांव के पास रविवार को दोपहर में ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। इससे ऑटो में सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी राजगढ़ भेजवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर ले जाते समय वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे सवारी लेकर मड़िहान की तरफ जा रहा ऑटो लूसा गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में ऑटो में सवार भदौहा गांव निवासी 65 वर्षीय शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां वृद्ध की हालत गंभीर देख डॉ.एसके मौर्य ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। वृद्ध की ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वृद्ध की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed