फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Audio of police threat goes viral, investigation ordered

Mirzapur News: पुलिस की धमकी का ऑडियो वायरल, जांच का आदेश

Fri, 14 Jun 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Audio of police threat goes viral, investigation ordered
मिर्जापुर। जमालपुर थाने के एक पुलिसकर्मी की धमकी देते ऑडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जमालपुर थाने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी व्यक्ति बात करते समय कह रहा है कि योगी सरकार है डकैती करने वाले को गोली मार दूंगा। करके दिखाओ, गोली न मार दूं तो कहना। वह व्यक्ति बोलता है कि मार दीजिए गोली, तब पुलिसकर्मी कहता है कि शिकायत पड़ी है, पेपर लेकर आओ। व्यक्ति बोलता है कि वह बाहर है, अपने वकील को लेकर आएगा। इस पर पुलिसकर्मी कहता है कि वकील लेकर आओ अथवा फिर जज लेकर आओ। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जमालपुर थाने से संबंधित एक ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed