{"_id":"6acfe3b838a106e5e0083c30","slug":"athletics-sakshi-sapna-and-aastha-shine-winning-multiple-medals-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-163145-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स: साक्षी, सपना और आस्था ने दिखाया दम, जीते कई पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स: साक्षी, सपना और आस्था ने दिखाया दम, जीते कई पदक
विज्ञापन
एथलेटिक्स में पदक विजेता छात्राओं को सम्मानित करते प्रधानाचार्य व अन्य। -सोशल मीडिया।
- मुराहू सिंह और देवकली इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालयों में हुआ सम्मान
शेरवां। जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मुराहू सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, मनउर और देवकली इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। बुधवार को प्रतियोगिता से लौटने पर मुराहू सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य अरविंद पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने पदक विजेता छात्राओं का स्वागत किया।
मुराहू सिंह इंटर कॉलेज की साक्षी यादव ने सीनियर बालिका वर्ग की 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। सपना ने जूनियर वर्ग की तीनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी ने 400 मीटर और तीन किलोमीटर दौड़ में द्वितीय, जबकि राजकली ने सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया।
वहीं, देवकली इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर बालिका वर्ग में स्नेहा ने पोलवॉल्ट और 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम, जबकि लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंशिका पोलवॉल्ट और हैमर थ्रो में दूसरे स्थान पर रहीं। आस्था मौर्य ने लंबी कूद और त्रिकूद में प्रथम स्थान हासिल किया। संजना सिंह 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम और त्रिकूद में द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
सीनियर बालिका वर्ग में एक खिलाड़ी ने 400 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद और पोलवॉल्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशिया ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ तथा चार किलोमीटर क्रॉस कंट्री में द्वितीय स्थान हासिल किया। रोशनी यादव लंबी कूद और त्रिकूद में प्रथम, जबकि 100 मीटर दौड़ में द्वितीय रहीं। रुचि ने 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम, जबकि 200 मीटर दौड़ और त्रिकूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोनालिका पदचाल और 400 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय, जबकि संध्या पदचाल में तृतीय स्थान पर रहीं।
सब जूनियर वर्ग में प्रिया ने गोला प्रक्षेप में तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में दिलीप पोलवॉल्ट में प्रथम और कुलदीप ऊंची कूद में द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 अक्तूबर तक राजगढ़ के शिवाजी स्टेडियम, करौंदा में किया गया था। खिलाड़ियों की सफलता पर शिक्षक दीपनारायण सिंह, गिरीश चंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, बसंतलाल, रानू सिंह, केशव प्रसाद सिंह और सतीश सिंह ने बधाई दी।