फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ashes of household members including cash from fire

आग से नकदी समेत गृहस्थी के सामान राख

Thu, 29 Apr 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ashes of household members including cash from fire
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में मंगलवार की रात अबूझ हाल में लगी आग से नकदी समेत घर में रखे गृहस्थी के सामान जल कर राख हो गए। ग्रामीणों द्वारा जब तक आग पर काबू पाया गया, सब कुछ जल कर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

लालमणि शुक्ला का परिवार मंगलवार की रात में घर के बाहर सो रहा था। इस बीच रात में मकान के अंदर आंगन में स्थित खपरैल, मडहे में अचानक आग लग गई। आग से दस हजार रुपये नकद सहित 20 क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल अरहर, चावल, धान, पलंग, बाक्स, आलमारी, चारपाई, बर्तन, कपड़े सहित गृहस्थी के सारे सामान जल गए। आग की ऊंची उठती लपटों के कारण परिजनों की नींद खुली। शोर मचाते हुए आग बुझाने का खुद प्रयास किया। जब तक ग्रामीण पहुंचते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना गैपुरा पुलिस चौकी सहित राजस्व विभाग को दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed