फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Arms factory busted, three arrested including prize smuggler

Mirzapur News: असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, इनामी तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Arms factory busted, three arrested including prize smuggler
मिर्जापुर। लालगंज पुलिस ने रविवार को रात में गदहिया नाला के पास से 15 हजार के इनामी असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने ददरी केवटान गांव में दबिश देकर तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भड़ाफोड़ किया। फैक्ट्री में जांच के दौरान दो और लोग पकड़े गए। उनके पास से तीन निर्मित और एक अर्द्ध निर्मित असलहा के अलावा इसके बनाने के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन

यह जानकारी एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सीओ लालगंज शैलेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध असलहा बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी थी। इस बीच लालगंज थाने की पुलिस को मुखबिर से कुछ सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने गदहिया नाला के पास से 15 हजार के इनामी जितेंद्र कुमार निवासी बिसरी सुभाष थाना कोरांव प्रयागराज को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने ददरी गांव में दबिश दी। वहां हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर तमंचा निकालता, उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। मौके से हिस्ट्रीशीटर व फैैक्ट्री संचालक दयाशंकर बिंद उर्फ जेहली बिंद निवासी ददरी कोवटान थाना लालगंज और अनुराग कुमार निवासी पियरी थाना मांडा प्रयागराज को गिरफ्तार किया। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई। बाइक माघ मेला क्षेत्र से चोरी की गई थी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में तीन निर्मित और एक एक अर्द्ध निर्मित तमंचा के अलावा चार तमंचों की नाल, तीन छेनी, दो सुम्मी, पेचकस, हथौड़ी, ड्रिल मशीन, ड्रिल मशीन पेचकस, लोहे का ब्लेड, खराद मशीन, स्प्रिंग, लोहे की छड़, ट्रिगर गार्ड बरामद की गई। तमंचे अनुराग और जितेंद्र के पास से बरामद किए गए। कारतूस भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि जितेंद्र कुमार अपने भांजे अनुराग कुमार के साथ प्रयागराज जिले से ददरी गांव में दयाशंकर बिंद के यहां तमंचे की मरम्मत कराने और नया तमंचा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed