फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Arashwad and Yashishvi first in Discus Throw

डिस्कस थ्रो में आर्शीवाद व यशश्वी प्रथम

Fri, 29 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Arashwad and Yashishvi first in Discus Throw
चंपावत में खेलकूद प्रतियोगिता में खो खो खेलते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
 सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में बजाज स्पोर्टस कार्निवाल चल रहा है। प्रतियोगिता के दौरान डिस्कस थ्रो में आर्शीवाद यादव ओर यशश्वी तथा लंबी कूद में मनोज कुमार और कल्पना मौर्य प्रथम स्थान रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रतियोगिता के दौरान व्यक्तिगत प्रतियोगिता के डिस्कस थ्रो ग्रुप सी के बालक वर्ग में आर्शीवाद यादव ब्रहमपुत्र हाउस प्रथम, दीपक बिंद कावेरी हाउस द्वितीय, उत्कर्ष सिंह ब्रहमपुत्र तृतीय रहे। इसी प्रकार ग्रुप की बालिका वर्ग में यशश्वी गुप्ता गंगा हाउस प्रथम, प्रभा यादव कावेरी हाउस द्वितीय और जान्हवी सिंह नर्मदा हाउस तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो ग्रुप डी के बालिका वर्ग में संध्या मौर्य प्रथम नर्मदा हाउस, विभा यादव गंगा हाउस द्वितीय ओर सबीना परवीन कावेरी हाउस तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद ग्रुप डी के बालक वर्ग में मनोज कुमार प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय और अजय कुमार बिंद तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कल्पना मौर्य प्रथम, प्रिया द्वितीय और रुबीना परवीन तीसरे स्थान पर रही। कार्निवाल में गंगा, कावेरी, नर्मदा और ब्रहमपुत्र हाउस के बीच विभिन्न खेल स्पर्धाए चल रही है, जिसमें 12 सो बच्चे प्रतिभाग कर रहे है। कार्निवाल में हाउस और व्यक्तिगत दो तरह की प्रतियोगिताए हो रही है। ग्रुप ए में कक्षा तीन व चार, ग्रुप बी में कक्षा पांच और छह, ग्रुप सी में कक्षा सात और आठ तथा ग्रुप डी में नौ और दस के बच्चे प्रतिभाग कर रहे है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed