फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Any kind of harassment of women will not be tolerated

महिलाओं का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न होगा बर्दाश्त: अनीता सिंह

Wed, 08 Dec 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Any kind of harassment of women will not be tolerated
राजगढ़। गोल्हनपुर गांव में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आयोग की ओर से बुधवार को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य अनीता सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य महिला आयोग सदस्य ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए खंड विकास अधिकारी राम दरस चौधरी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध में विस्तार पूर्वक उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी। उपजिलाधिकारी चुनार नीरज प्रसाद पटेल ने कहा कि कोई भी विवाद या कहीं भी समस्या हो तो इसकी सूचना तत्काल दें। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति तिवारी ने कन्या सुमंगला योजना के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मुख्य अतिथि अनीता सिंह ने कहां की उज्ज्वला योजना से गांवों में बदलाव आया है। इतना ही नहीं बिजली बिल वसूली में भी महिलाओं को लगाकर उन्हें रोजगार देने का कार्य किया गया है। मुख्य अतिथि ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाएं आज धरातल पर दिख रही है। महिलाओं को जागरूक करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा इसके लिए न सिर्फ महिलाओं को बढ़ चढ़कर आगे आना होगा बल्कि अपनी समस्याएं निर्भीक होकर बताना होगा, तभी समय रहते न्याय मिल सकता है। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामानंद राय, संध्या सिंह, राहुल सिंह, ग्राम प्रधान इंस पटेल, विपिन तिवारी ब्लॉक मिशन मैनेजर, दुर्गेश तिवारी, सूर्य बली सिंह, चंद्र मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed