{"_id":"67614616b447d948f90b26f1","slug":"anti-corruption-caught-two-people-including-peon-of-mirzapur-sdm-office-during-taking-bribe-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए SDM कार्यालय के पेशकार समेत दो लोग, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए SDM कार्यालय के पेशकार समेत दो लोग, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
Tue, 17 Dec 2024 03:06 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 17 Dec 2024 03:06 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले के एसडीएम कार्यालय में पेशकार समेत दो लोग रंगे हाथ घूस लेते पकड़े गए। एंटी करप्शन की टीम ने दोनों आरोपियो को पकड़ा और अग्रिम कार्रवाई के लिए अपने ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
मिर्जापुर जिले में खतौनी में नाम चढ़ाने के लिए पैसा लेने के मामले में एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम सदर कार्यालय से पेशकार समेत दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यह है मामला
शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम को बताया कि एसडीएम सदर कार्यालय में पेशकार द्वारा खतौनी में नाम चढ़वाने के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है। बताया कि 10 हजार रुपये दे चुके हैं। तीन हजार रुपये और मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
शिकायत की जांच पड़ताल करने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार की दोपहर एसडीएम सदर कार्यलय से रंगे हाथ पैसा लेते पकड़ा। एंटी करप्शन की टीम पेशकार व एक आउटसाइडर को पड़कर शहर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन