{"_id":"6883380f1645fc40450fa16c","slug":"anti-corruption-arrested-lekhpal-taking-bribe-of-10-thousand-rupees-in-mirzapur-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी करप्शन की कार्रवाई: मिर्जापुर में 10 हजार रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, जमीन की नपाई के लिए मांगे थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी करप्शन की कार्रवाई: मिर्जापुर में 10 हजार रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, जमीन की नपाई के लिए मांगे थे रुपये
Fri, 25 Jul 2025 01:24 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:24 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को गिरफ्तार किया। उसने जमीन की नपाई करने के लिए रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के बीएलजे मैदान के पास जमीन की नपाई के लिए 10 हजार रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर निवासी रामाश्रय ने बताया कि जमीन की नपाई के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। जिसे देने के लिए वह शुक्रवार को तहसील सदर के बगल स्थित बीएलजे मैदान में पहुंचा था। एंटी करप्शन प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि लेखपाल विवेक मिश्रा को 10 हजार रुपये के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दोनों चालकों की मौत, आठ साल की बच्ची घायल
विज्ञापन