{"_id":"68830b03dabab890680301eb","slug":"two-people-died-in-road-accident-due-to-collision-between-two-bikes-in-mirzapur-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दोनों चालकों की मौत, आठ साल की बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दोनों चालकों की मौत, आठ साल की बच्ची घायल
Fri, 25 Jul 2025 10:11 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:11 AM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा चुनार कोतवाली क्षेत्र के मूंदीपुर गांव स्थित मजार के पास बृहस्पतिवार की शाम को हुआ।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के मूंदीपुर गांव स्थित मजार के पास भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप हुए घायल हो गए। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र के पुरनपट्टी गांव निवासी (42) अतुल कुमार सिंह उर्फ रामु अपनी पुत्री अदिति (08) को लेकर दवा लेने तम्मलपट्टी गांव गए थे। वहां से दवा लेकर वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वे मूंदीपुर गांव स्थित मजार के पास पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों बाइक सवार और साथ बैठी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें चुनार पुलिस ने गंभीर हालत देख ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने अतुल कुमार सिंह व अज्ञात बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अदिति का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Bhadohi Accident: दो ट्रकों की आमने- सामने जोरदार टक्कर, एक चालक और खलासी की मौत; दो घंटे लगा रहा जाम
मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह मगरहा में मोबाइल की दुकान खोल रखा था। जिससे अपने परिवार व बच्चों का भरण पोषण करता था। अतुल की मौत की सूचना पर पत्नी सरिता व अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि दो बाइक की आमने- सामने टक्कर हुई। जिसमें दोनों बाइक चालक की मौत हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन