फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Another youth returned from Mumbai infected, 41 reports negative

मुम्बई से लौटा एक और युवक संक्रमित, 41 रिपोर्ट निगेटिव

Mon, 25 May 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Another youth returned from Mumbai infected, 41 reports negative
मिर्जापुर। एक दिन के राहत के बाद सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या में इजाफा हो गया। कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में मुंबई से लौटे एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। युवक लोहंदी क्वारंटीन सेंटर में था। रिपोर्ट पाजिटिव पाए जाने के बाद युवक को क्वारंटीन से सेमफार्ड स्कूल में बने अस्पताल में भर्ती किया गया। जिले में अब तक 32 संक्रमित पाए गए। इसमें तीन जमाती पूर्व में और चार गैर प्रांत से आने वालों को सोमवार को रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई। सात लोगों के जाने के बाद भर्ती संक्रमितों की संख्य 25 हो गई है।
विज्ञापन

पिछले के सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले नौ दिनों में 25 केस मिले है। इसमें एक को छोड़कर सभी मुम्बई से लौटने वाले है। सबसे अधिक केस कछवां थाना क्षेत्र में है।इसमें एक ही परिवार में 11 संक्रमित है। सोमवार को कछवां के ही जमुआ गांव में मुंबई से लौटा एक युवक संक्रमित मिला। कछवां के 12 संक्रमितो में महिला, उसके पुत्र और देवर की रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में इस समय 10 हाट स्पाट है। सोमवार को 71 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें परसिया क्वारंटीन सेंटर, फीवर डेस्क क्लीनिक, लोहंदी क्वारंटीन सेंटर से लिया गया। जिले से अब तक 1076 लोगों की रिपोर्ट ली गई है। 42 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें एक पाजिटिव को छोड़कर 41 रिपोर्ट निगेटिव है। इसमें लोहंदी क्वारंटीन सेंटर रेफर युवक है। जो पाजिटिव पाए गए जमुआ निवासी युवक के साथ मुंबई से आया था।
विज्ञापन

जांच सैंपल के मुकाबले जिले में मिले तीन प्रतिशत संक्रमित
जांच के लिए प्रतिदिन भेजे जा रहे 20 से 25 सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले से अब तक भेजे गए सैंपल और आई जांच रिपोर्ट के हिसाब से अब तक तीन प्रतिशत लोग संक्रमित मिले है। अभी सवा सौ से अधिक सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। जो सैंपल भेजे गए है। इसमें सैकड़ों सैंपल ऐसे है। संक्रमितों व अन्य संदिग्धों के दोबारा भेजे गए है। धीरे-धीरे जांच सैंपल की संख्या बड़ी। संक्रकितों के बढ़ने पर सैंपल की संख्या में भी इजाफा हो जाता है। संक्रमित के घटने पर सैंपल भी घटता है। प्रतिदिन 20 से 25 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से अब तक 1076 लोगों को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 892 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें अब तक 32 लोग संक्रमित मिले। इसमें तीन जमाती और चार गैर प्रवासी लोगों को छूट्दी दे दी गई है। एक पाजिटिव की हालत बिगड़ने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया था। जिले के आईसोलेशन में इस समय 24 लोग भर्ती है। विदेश से आने वालों का सैंपल लेने के बाद दो अप्रैल से लगातार सैंपल लिया जा रहा है। अप्रैल माह के अंत तक 411 सैंपल लिया गया था। तक तक जिले में सिर्फ चार संक्रमित थे। मई माह में संक्रमितो की संख्या में इजाफा हुआ। सोमवार तक 1076 लोगों का सैंपल लिया जा चुका था। इसमें 892 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। अप्रैल में 440 तो मई माह में 636 लोगों का सैंपल लिया गया। जिले में अब तक 32 लोग संक्रमित मिले है। इस लिहाज से जिले में लिए गए सैंपल के हिसाब से तीन प्रतिशत लोग संक्रमित मिले है। प्रतिदिन 20 से 25 सैंपल लिया जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्यास अधिक मिलने पर अधिक लोगों को क्वारंटीन किया जाता है। ऐसे में सैंपल की संख्या भी बढ़ जाती है। अभी 184 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
रिपोर्ट निगेटिव आने पर गांव में हर्ष
पड़री। थाना क्षेत्र के महेवां में कोरोना पाजिटिव मिले युवक का रिपोर्ट नेगेटिव मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। महेवा ऩिवासी 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई। युवक सात को मई को महराष्ट्र से लौटा था। आठ मई मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क पर जांच के लिए पहुंचा था। वहां पहुंचने पर कोरोनो जैसे लक्षण मिलने पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया और उसे होम क्वारंटीन किया गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब पड़री के इमरती गांव में दो, महेवा और छितमपट्टी गांव में एक संक्रमित है।
रिपोर्ट निगेटिव, चालू होगी ओपीडी
जिगना। क्षेत्र के गोगांव गांव निवासी प्रवासी 52 वर्षीय राधारमण उर्फ गोली दुबे की मौत के बाद लिया गया उसका सैंपल सोमवार को निगेटिव आने पर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। गुरुवार की शाम गोगांव निवासी राधारमण की मौत अस्पताल पहुंचने से पूर्व हो गई थी। परिजनों ने टाईफाइड, बीपी व सूगर का मरीज बता कर जांच कराया था। मृतक का सैंपल लिया गया। इसके बाद उसका ओपीडी बंद थी। सोमवार को रिपोर्ट निगेटिव आने पर चिकित्सा प्रभारी डा. महेंद्र चौधरी ने बताया कि अब ओपीडी पूराने भवन में शुरु होगी।
संक्रमित महिला समेत चार की छुट्टी
विंध्याचल। सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कछवां के पीर खां मोहल्ला निवासी महिला, उसका पुत्र, देवर पड़री के महेवा निवासी युवक रिपोर्ट निगेटिव आने पर सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दे दी गई। मुंबई से लौटने के बाद सात मई को महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। 10 मई को महिला के पांच वर्षीय पुत्र, देवर और महेवा निवासी युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। सोमवार को चारो की रिपोर्ट निगेटिव आने पर एडिशनल सीएमओ बीके तिवारी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा.संतोष कुमार ने सर्टिफिकेट देकर उन्हें छुट्टी दे दी।लोहंदी क्वारंटीन सेंटर में रह रहे प्रवासियों कर रिपोर्ट निगेटिव आने पर 12 को छुट्टी दे दी गई।
850 का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
पड़री। क्षेत्र के कपसौर स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में बनाये गए कोरोना जांच सेंटर पर सोमवार को 655 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी पड़री डा. वीके पंकज ने बताया कि सरकार के साधनों द्वारा जितने भी लोग आ रहे है उनका स्वास्थ्य परीक्षण महाविद्यालय पर कराया जा रहा है। निजी संसाधनों से गांव पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भी शासन के आदेश पर अलग से चल रहा है। वहां पर 195 लोगो का परीक्षण किया गया।

जमुआ गांव को किया गया सील
कछवां। थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर सूचना थानाध्यक्ष मनोज सिंह, जमुआ चौकी प्रभारी के साथ गांव में पहुंचे। पूरे गांव को सील किया। पाजिटिव पाया गया युवक मुम्बई से एक अधेड़ के साथ 15 मई को बाइक से घर आया था। 19 मई को दोनों का सैंपल लिया गया। उसके साथ आए अधेड़ की रिपोर्ट आने से पहले वाराणसी रेफर हुआ था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव व सीवो सदर संजय सिंह रूट मार्च किया। एसडीएम ने कहाकि हिस्ट्री को देखकर हाट स्पाट घोषित किया जाएगा।
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
......................
पाजिटिव 46 - मिर्जापुर के 25 (एक रेफर), भदोही के 16, सोनभद्र के पांच ।
क्वारंटीन किए गए-101 - ( लोहंदी शेल्टर होम में -17), ( परसिया आश्रम पद्धति विद्यालय-84)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed