फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angry with her husband, the married woman committed suicide by jumping in front of a train

Mirzapur News: पति से नाराज होकर विवाहिता ने ट्रेन से कटकर दी जान

Wed, 18 Sep 2024 05:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Angry with her husband, the married woman committed suicide by jumping in front of a train
जमालपुर। गोरखपुर माफी गांव के पास जिवनाथपुर स्टेशन के अप लाइन पर मंगलवार को दोपहर में एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव मिला। उसका सिर धड़ से अलग था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में रेललाइन के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर एक महिला के शव पर पड़ी। रेललाइन के एक ओर धड़ और दूसरी ओर पटरी पर उसका सिर पड़ा है। शरीर पर काले रंग की साड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी शिनाख्त शाम को धारा गांव के महादेवपुर मजरा निवासी मधुबाला (25) पत्नी रामभजन के रूप में हुई। थानाध्यक्ष रामनरायन राम ने बताया कि एक विवाहिता का शव जिवनाथपुर स्टेशन के अप लाइन पर मिला है। उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विवाहिता किसी निजी अस्पताल में दाई का काम करती थी। दोपहर में पति से विवाद के बाद ट्रेन से कटकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed