फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angry BJP workers blocked the electric pole due to damage

Mirzapur News: बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

Wed, 24 Apr 2024 04:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Angry BJP workers blocked the electric pole due to damage
चुनार। टेकौर मोहल्ले में ओवरलोड ट्रक से टक्कर लगने से सोमवार की रात बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूढ़ेनाथ मंदिर तिराहे के पास सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सोमवार को रात करीब साढ़े 12 बजे तक पुलिस और भाजपा पदाधिकारियों में बहस होती रही और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। बाद में कोतवाल ने गंगा नदी पर बने पुल से भारी वाहन पास नहीं कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

सोमवार को रात करीब साढ़े 10 बजे स्टेशन की तरफ से पक्का पुल जा रहे ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कई मोहल्ले अंधेरे में डूब गए। इसकी जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता के नेतृत्व में सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गंगा पुल के रास्ते ओवरलोड वाहनों को पुलिस के संरक्षण में पास कराया जाता है। प्रदर्शन में शामिल अभिलाष राय, आलोक श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, राजू गुप्ता, सभासद विकास कश्यप, मदन लाल, विनोद सोनकर आदि की नाराजगी तब और बढ़ गई जब पुलिस की तरफ से यह कहा गया कि भाजपा के पदाधिकारी ट्रकों को पास कराने में हिस्सेदारी के लिए चक्का जाम कर दबाव बना रहे हैं। इसके बाद कार्यकर्ता यह मांग करने लगे कि उन लोगों का नाम बताएं जो हिस्सा मांग रहे हैं। इस बात को लेकर करीब दो घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तकरार होती रही। कोतवाल का कहना था कि उन्होंने हिस्सेदारी मांगने जैसी कोई बात नहीं कही। रात करीब साढ़े बारह बजे कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने पुल पर ट्रकों का आवागमन रोकने का आश्वासन दिया और हिस्सेदारी मांगे जाने जैसे बयान पर खेद जताया। इसके बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed