फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Angered, the brothers and sisters who came out of the house were reunited with their relatives.

नाराज होकर घर से निकले भाई-बहन को परिजनों से मिलाया

Sun, 25 Jul 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Angered, the brothers and sisters who came out of the house were reunited with their relatives.
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पचेवरा गांव से दो दिन पूर्व किसी बात से नाराज होकर बिना बताए मैहर दर्शन करने के लिए गए भाई-बहन लौटते समय ट्रेन में मिले। जिसके बाद पुलिस और जीआरपी ने दोनों को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उतारकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी महेंद्र गिरी की पुत्री आरती गिरी (18) अपने भाई हिमांशु गिरी के साथ बृहस्पतिवार को नाराज होकर घर से निकलकर मैहर देवी दर्शन करने चली गई थी। दोनों के लापता होने पर परेशान परिजनों ने चुनार थाने में तहरीर दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस छानबीन मं जुट गई। शनिवार की सुबह दोनों ने घर पर फोन कर दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से लौटने की जानकारी दी। इसके बाद चुनार कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने जीआरपी चुनार प्रभारी जितेंद्र यादव को सूचना दिया। वहां से जीआरपी प्रभारी हरिशरण सिंह यादवको सूचना दिया गया। ट्रेन में चल रही स्कोर्ट से बात किया गया। इसके बाद मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर परिजनों को बुलाया गया। बच्चों के बड़े पिता महेन्द्र गिरी जो नगर के महुवरियां में रहते है। उनको बुलाया गया। बच्चों की बुआ विमला गिरी व फुफा अमित गिरी भी जीआरपी थाने पर पहुंचे। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed