फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An eight-month pregnant girlfriend has been sitting at her boyfriend's door for four days

Mirzapur News: आठ माह की गर्भवती प्रेमिका चार दिनों से प्रेमी के दरवाजे पर बैठी

Sat, 08 Mar 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
An eight-month pregnant girlfriend has been sitting at her boyfriend's door for four days
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ माह की गर्भवती युवती प्रेमी के दरवाजे चार दिनों से डेरा डालकर बैठी है। उसे पास-पड़ोस के लोगों द्वारा भोजन मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक पर गांव की ही युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप है। युवती की तहरीर पर 30 अगस्त 2024 को मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। जेल से छूटकर घर आने के बाद युवती ने आरोपी के घर के सामने खुले आसमान की नीचे बैठकर डेरा डाल दिया। युवती ने बताया कि वह आठ महीने की गर्भवती है। पिता भी घर में रहने नहीं दे रहे हैं। मामले में शादी के नाम पर धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाने, जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी पिता के घर जाने को तैयार नहीं है। युवती को न पिता ही रखने को तैयार है न प्रेमी रखने को तैयार है। ऐसी स्थिति में खुले आसमान के नीचे जीवन बीता रही है। सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। इस मामले में पूर्व में ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अगर पिता उसे नहीं रख रहे हैं, तो नारी निकेतन में भेजा जाएगा, ताकि उसकी सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed