{"_id":"aef0ffac156080651eb2dc60e51c89e3","slug":"amar-fierce-light-construction-is-not-completed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण पूरा न होने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण पूरा न होने पर भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप विधान मंडल की महिला और बाल विकास पुष्टाहार संबंधी संयुक्त समिति ने गुरुवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।
साथ ही विंध्याचल मंडल के उच्चाधिकारियों के साथ अष्टभुजा डाक बंगले में बैठक के दौरान सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल पुष्टाहार के लिए चलाई जा रही योजनाओं को शत प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरोई को अधूरा देख कर कड़ी नाराजगी जताई। वहीं बीआरसी छानबे और विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता अच्छा मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी छानबे शशिकांत श्रीवास्तव को शाबाशी दिया।
विज्ञापन
उप विधान मंडल की महिला और बाल विकास पुष्टाहार संबंधी संयुक्त समिति ने अध्यक्ष आशा किशोर के नेतृत्व में अनुसचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह, समीक्षा अधिकारी वाईबी सिंह, मुख्य सर्वेक्षक प्रकाशचंद्र त्रिपाठी आदि की टीम ने परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र और आंगनबाड़ी केद्रों का निरीक्षण किया।
टीम ने द्वितीय उप समिति बेसिक शिक्षा विभाग के तहत बच्चों के लिए संचालित कार्यक्रमों की भी विधिवत जांच किया। अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम सबसे पहले विकास खंड छानबे के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर पहुंची।
टीम ने स्कूल में शिक्षा, शौचालय का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सर्रोई का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।
अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि प्रयोगशाला रजिस्टर में एक और कॉलम बना कर ओपीडी नंबर लिखें। साथ ही प्रसव के बाद तत्काल लाभार्थी को चेक देने का निर्देश दिया। उन्होंने दवा कक्ष, आपरेशन कक्ष का विधिवत निरीक्षण किया।
आपरेशन कक्ष में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। उसके बाद टीम सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरोई पहुंची।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरोई के भवन का आधा अधूरा निर्माण देखकर सीएमओ को फटकार लगाते हुए कारण पूछा। सीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि भवन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने पूरा भुगतान ले लिया है।
जिसके बाद से कार्यदायी संस्था ने महज 68 प्रतिशत कार्य ही पूरा किया है। अध्यक्ष ने भवन निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। टीम उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयपुर पहुंची।
यहां पर बच्चों से प्रश्न पूछ कर शिक्षण की गुणवत्ता को देखा। साथ ही एमडीएम के तहत बच्चों के लिए बने तहरी की भी जांच किया। टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र विजयपुर में चार कुपोषित बच्चों का समय- समय पर जांच कराने को कहा है।