फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   All departments should prepare the action plan and make it available in 15 days.

सभी विभाग कार्ययोजना तैयार कर 15 दिन में उपलब्ध कराएं

Sun, 18 Apr 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
All departments should prepare the action plan and make it available in 15 days.
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ से निपटने को लेकर बैठक हुई। अधिशाषी अभियंता नहर प्रखंड वैभव सिंह ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत जानकारी दी। बताया कि जिला मुख्यालय पर तथा तहसील स्तर पर 24 घंटे के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष खोला जाएगा। 37 बाढ़ चौकियां बनायी गई हैं, जो 15 जून से प्रभावती हो जाएंगी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग द्वारा सिंचाई कालोनी फतहा में एक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। 15 जून से 31 अक्तूबर तक दिन रात प्रभावी रहेगा। जिला बाढ़ कक्ष की दूरभाष संख्या-05442-256357 कलेक्ट्रेट मिर्जापुर व बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई विभाग का दूरभाष नं-05442-252589 है। यह जो 15 जून से प्रभावी कर दिए जाएंगे। 37 बाढ़ चौकियां बनायी गयी है जो उक्त तिथि से प्रभावी हो जाएंगी। बाढ़ में नाव की व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि जनपद मिर्जापुर में गंगा नदी से प्रभावी गांवों के नागरिकों/पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए नावों की व्यवस्था तथा नाविकों का दूरभाष नंबर तथा आवश्यकतानुसार नावों पर महाजाल गोताखोर, गैंगमैन की व्यवस्था की जाएगी। पशुओं के चारे व चिकित्सा की व्यवस्था, शान्ति व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा स्वास्थ एवं जल निकासी आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना तैयार कर 15 दिन के अंदर उपलब्ध करा दें। बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीडी गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed