फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ahilyabai improved the status of women: Nandi

अहिल्याबाई ने महिलाओं की बेहतर बनाई स्थिति : नंदी

Sat, 31 May 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai improved the status of women: Nandi
मिर्जापुर। अहिल्याबाई ने सदैव समाज की बेहतरी के लिए काम किया। विशेषकर महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने के लिए वह सदैव तत्पर रही। यह कहना है प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता उर्फ नंदी का। वे शुक्रवार शाम घंटाघर में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर जयंती त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा हो या कुरीतियों के विरुद्ध लड़ाई हो या किसी अन्य प्रकार की सहायता हो। अहिल्याबाई सदैव महिलाओं के साथ खड़ी रहीं। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी संस्था की बिंदु बहन, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात, रीता जायसवाल, कामिनी पांडेय आदि को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। नगर पालिका परिषद की महिला सभासदों ने कैबिनेट मंत्री को तलवार भेंट की। अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरवानी व संचालन कमला सिंह पाल व रीता जायसवाल ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed